गणेश – विघ्नहर्ता और बुद्धिदाता
भगवान गणेश आरतियाँ

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥ (२ बार) एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी। माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥ ॥ जय गणेश जय गणेश... ॥ पान चढ़े फूल चढ़े, और चढ़े मेवा। लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥ ॥ जय गणेश जय गणेश... ॥ अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया। बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥ ॥ जय गणेश जय गणेश... ॥ सूर श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥ ॥ जय गणेश जय गणेश... ॥ दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी। कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी॥ ॥ जय गणेश जय गणेश... ॥
भगवान गणेश की अन्य आरती
सुखकर्ता दुखहर्ता आरती
सुखकर्ता दुखहर्ता समर्थ रामदास द्वारा रचित प्रसिद्ध मराठी गणेश आरती है, जो गणेशोत्सव में हर घर और पंडाल में सुबह-शाम श्रद्धा से गाई जाती है।
गणपति की सेवा मंगल मेवा आरती
गणपति की सेवा मंगल मेवा पारंपरिक हिंदी गणेश आरती है, जिसमें गणपति की प्रेमपूर्ण सेवा का वर्णन है और उत्तर भारत के घरों व मंदिरों में गाई जाती है।
शेंदुर लाल चढ़ायो आरती
शेंदुर लाल चढ़ायो महाराष्ट्र में प्रिय हिंदी गणेश आरती है, जो गणेशोत्सव में घरों और पंडालों में सुखकर्ता दुखहर्ता के तुरंत बाद श्रद्धा से गाई जाती है।




