पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही कोई समस्या सुलझ जाएगी तथा आप कुछ नया करने के बारे में भी सोचेंगे। वित्तीय मामलों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर हो जाएगी। और आप अपने भीतर एक नई ऊर्जा का प्रभाव महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कोई भी नया काम करने से पहले दोबारा सोच-विचार कर लें। कभी-कभी आपका अनुशासित व्यवहार दूसरों के लिए समस्याएँ पैदा कर देता है। इसलिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें.
व्यवसाय: व्यवसाय में अपनी योजनाओं और गतिविधियों को क्रियान्वित करने के लिए समय अनुकूल है। नया काम भी शुरू होगा। यह समय साझेदारी में प्रवेश करने के लिए भी अनुकूल है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अपने बॉस और अधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहिए।
लव: दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी तथा आपसी प्रेम बना रहेगा। विपरीत लिंग के मित्रों से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक परिश्रम की वजह से सर्वाइकल और कंधों में दर्द रह सकता है। कुछ समय व्यायाम और आराम के लिए निकालना भी महत्वपूर्ण है।
भाग्यशाली रंग - लाल
भाग्यशाली अंक - 7