सूर्य देव – प्रकाश और जीवन के दाता
सूर्य देव आरतियाँ

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान। जगत के नेत्रस्वरूप, तुम हो त्रिगुण स्वरूप। धरते सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान॥ ॥ ॐ जय सूर्य भगवान ॥ सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चतुर्भुजधारी। अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान॥ ॥ ॐ जय सूर्य भगवान ॥ उषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते। फैलाते उजियारा, जगता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान॥ ॥ ॐ जय सूर्य भगवान ॥ संध्या में भुवनेश्वर, अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते। गोधूलि बेला में, हर घर हर आँगन में। हो तव महिमा गान॥ ॥ ॐ जय सूर्य भगवान ॥ देव दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते। स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान॥ ॥ ॐ जय सूर्य भगवान ॥ तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार। प्राणों का सिंचन करके, भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान॥ ॥ ॐ जय सूर्य भगवान ॥ भूचर जलचर खेचर, सबके हो प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं। वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान॥ ॥ ॐ जय सूर्य भगवान ॥ पूजन करति दिशाएँ, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल। ऋतुएँ तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान॥ ॥ ॐ जय सूर्य भगवान ॥ ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान। जगत के नेत्रस्वरूप, तुम हो त्रिगुण स्वरूप। धरते सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान॥




