सत्यनारायण – सत्य के साक्षात स्वरूप
भगवान सत्यनारायण आरती

जय लक्ष्मी रमणा आरती
लोकप्रियजय लक्ष्मी रमणा, स्वामी जय लक्ष्मी रमणा। सत्यनारायण स्वामी, जन पातक हरणा॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥ रतन जड़ित सिंहासन, अद्भुत छवि राजे। नारद करत नीराजन, घंटा ध्वनि बाजे॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥ प्रकट भये कलि कारण, द्विज को दर्शन दियो। बूढ़ा ब्राह्मण बनकर, कंचन महल कियो॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥ दुर्बल भील कठारो, जिन पर कृपा करी। चन्द्रचूड़ एक राजा, तिनकी विपति हरी॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥ वैश्य मनोरथ पायो, श्रद्धा तज दीन्ही। सो फल भोग्यो प्रभुजी, फिर स्तुति कीन्ही॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥ भाव भक्ति के कारण, छिन-छिन रूप धरयो। श्रद्धा धारण कीन्ही, तिनको काज सरयो॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥ ग्वाल-बाल संग राजा, वन में भक्ति करी। मनवांछित फल दीन्हो, दीनदयाल हरि॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥ चढ़त प्रसाद सवायो, कदली फल मेवा। धूप दीप तुलसी से, राजी सत्यदेवा॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥ श्री सत्यनारायण जी की आरती, जो कोई नर गावै। ऋद्धि-सिद्धि सुख-सम्पत्ति, सहज रूप पावै॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा ॥




