शुभ पंचांग लोगो

श्रीकृष्ण – गीता के जगद्गुरु

भगवान श्रीकृष्ण आरतियाँ

भगवान श्रीकृष्ण विष्णु के आठवें अवतार हैं, जिन्होंने भगवद्गीता का उपदेश दिया और वृंदावन के प्रिय गोपाल कहलाए। उनकी बांसुरी, माखनचोर बाललीलाएं और राधा के प्रति प्रेम हर जगह भक्ति जगाते हैं। 'आरती कुंजबिहारी की' उनकी सबसे प्रसिद्ध आरती है, जो दैनिक पूजा और जन्माष्टमी पर गाई जाती है।
२ आरतीबुधवार
भगवान श्रीकृष्ण

आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥ (२ बार) गले में बैजंती माला, बजावे मुरली मधुर बाला। श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला। गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली। लतन में ठाढ़े बनमाली, भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक, चंद्र सी झलक, ललित छवि श्यामा प्यारी की॥ ॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ ॥ आरती कुंजबिहारी की... ॥ कनकमय मोर मुकुट बिलसे, देवता दरसन को तरसे। गगन सों सुमन रासि बरसे, बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग, ग्वालिन संग, अतुल रति गोप कुमारी की॥ ॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ ॥ आरती कुंजबिहारी की... ॥ जहां ते प्रकट भई गंगा, सकल मन हारिणि श्री गंगा। स्मरन ते होत मोह भंगा, बसी शिव सीस, जटा के बीच, हरे अघ कीच, चरन छवि श्रीबनवारी की॥ ॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ ॥ आरती कुंजबिहारी की... ॥ चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू। चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू, हंसत मृदु मंद, चांदनी चंद, कटत भव फंद, टेर सुन दीन दुखारी की॥ ॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ ॥ आरती कुंजबिहारी की... ॥ (२ बार)

आरती संग्रह

भगवान श्रीकृष्ण की अन्य आरती

भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी अन्य सामग्री

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भगवान श्रीकृष्ण की आरती का क्या महत्व है?

भगवान श्रीकृष्ण की आरती सामान्यतः कब की जाती है?

पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आरती कैसे की जाती है?

भगवान श्रीकृष्ण की आरती गाने का भक्तिभाव क्या है?