शुभ पंचांग लोगो

खाटू श्याम – हारे का सहारा

खाटू श्याम जी आरती

खाटू श्याम जी भीम के पौत्र बर्बरीक का स्वरूप हैं, जिन्होंने महाभारत युद्ध से पहले भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश दान किया था। प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि कलियुग में वे श्याम नाम से पूजे जाएंगे। 'हारे का सहारा' कहलाने वाले बाबा की राजस्थान के खाटू धाम में 'ओम जय श्री श्याम हरे' आरती होती है।
१ आरतीएकादशी
खाटू श्याम जी
विशेष आरती

ओम जय श्री श्याम हरे आरती

लोकप्रिय
विवरण देखें

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे। खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे॥ || ॐ जय श्री श्याम हरे || रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चँवर ढुरे। तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े॥ || ॐ जय श्री श्याम हरे || गल पुष्पों की माला, सिर पर मुकुट धरे। खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जले॥ || ॐ जय श्री श्याम हरे || मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे। सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे॥ || ॐ जय श्री श्याम हरे || झांझ कटोरा और घड़ियावल, शंख मृदंग धुरे। भक्त आरती गावे, जय-जयकार करे॥ || ॐ जय श्री श्याम हरे || जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे। सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे॥ || ॐ जय श्री श्याम हरे || श्री श्याम बिहारी जी की आरती, जो कोई नर गावे। कहत भक्त जन, मनवांछित फल पावे॥ || ॐ जय श्री श्याम हरे || तन मन धन सब कुछ है तेरा, हो बाबा सब कुछ है तेरा। तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा॥ || ॐ जय श्री श्याम हरे || जय श्री श्याम हरे, बाबा जी श्री श्याम हरे। निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे॥ ॥ ॐ जय श्री श्याम हरे ॥

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भक्त खाटू श्याम जी की आरती क्यों करते हैं?

खाटू श्याम जी की आरती के लिए परंपरागत रूप से कौन-सा दिन माना जाता है?

खाटू श्याम जी की आरती पूजा का कौन-सा हिस्सा है?

खाटू श्याम जी की आरती गाने का धार्मिक महत्व क्या है?