शुभ पंचांग लोगो

सरस्वती – ज्ञान और कला की देवी

माँ सरस्वती आरती

माँ सरस्वती ज्ञान, संगीत, कला और वाणी की देवी हैं। श्वेत वस्त्र धारण कर हाथ में वीणा लिए हंस पर विराजमान माता विद्यार्थियों, कलाकारों और विद्वानों को बुद्धि का वरदान देती हैं। भक्त वसंत पंचमी पर और पढ़ाई से पहले 'ओम जय सरस्वती माता' आरती गाकर विद्या, एकाग्रता और रचनात्मकता मांगते हैं।
१ आरतीगुरुवार
माँ सरस्वती
विशेष आरती

ओम जय सरस्वती माता आरती

बसंत पंचमीलोकप्रिय
विवरण देखें

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता। सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ ॥ जय सरस्वती माता ॥ चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी। सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥ ॥ जय सरस्वती माता ॥ बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला। शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला॥ ॥ जय सरस्वती माता ॥ देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया। पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया॥ ॥ जय सरस्वती माता ॥ विद्या ज्ञान प्रदायिनि, ज्ञान प्रकाश भरो। मोह अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो॥ ॥ जय सरस्वती माता ॥ धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो। ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो॥ ॥ जय सरस्वती माता ॥ माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे। हितकारी सुखकारी ज्ञान भक्ति पावे॥ ॥ जय सरस्वती माता ॥ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता। सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ ॥ जय सरस्वती माता ॥

माँ सरस्वती से जुड़ी अन्य सामग्री

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

माँ सरस्वती की आरती क्या दर्शाती है?

भक्त सामान्यतः माँ सरस्वती की आरती कब गाते हैं?

पूजा में माँ सरस्वती की आरती कैसे अर्पित की जाती है?

भक्त माँ सरस्वती की आरती को पूजा में क्यों शामिल करते हैं?