शुभ पंचांग लोगो

लक्ष्मी – धन और समृद्धि की देवी

माता लक्ष्मी आरती

माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी और धन, सौभाग्य तथा समृद्धि की देवी हैं। कमल पर विराजमान माता सदा स्वच्छ और भक्तिभाव वाले घरों में निवास करती हैं। भक्त शुक्रवार और दीपावली के दिन 'ओम जय लक्ष्मी माता' आरती गाकर घर में आर्थिक स्थिरता, सुख, शांति और सौभाग्य की कामना करते हैं।
१ आरतीशुक्रवार
माता लक्ष्मी
विशेष आरती

ओम जय लक्ष्मी माता आरती

दिवाली [YEAR] की तारीख और लक्ष्मी पूजा मुहूर्तलोकप्रिय
विवरण देखें

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥ उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥ दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता। जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥ तुम पाताल निवासिनी, तुम ही शुभदाता। कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥ जिस घर तुम रहती तहाँ, सब सद्गुण आता। सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥ तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता। खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥ शुभगुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि जाता। रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥ महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता। उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥ ॥ ॐ जय लक्ष्मी माता ॥

माता लक्ष्मी से जुड़ी अन्य सामग्री

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भक्त माता लक्ष्मी की आरती क्यों करते हैं?

माता लक्ष्मी की आरती के लिए परंपरागत रूप से कौन-सा दिन माना जाता है?

माता लक्ष्मी की आरती पूजा का कौन-सा हिस्सा है?

माता लक्ष्मी की आरती गाने का धार्मिक महत्व क्या है?